बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के 95 लोधी एस्टेट के आवास की तस्वीरें जारी कीं। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके मन में अभी भी ‘शीशमहल’ रहता है। उन्होंने अपने सरकारी आवास को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। अरविंद 24 अप्रैल को नए सरकारी आवास में शिफ्ट हुए थे। वर्मा ने कहा कि केजरीवाल लंबे समय से सरकारी बंगले के लिए अदालत जा रहे थे। अब उन्हें 95 लोधी एस्टेट में आवास मिला है। तस्वीरें देखकर हैरानी हुई। जो सादगी की बात करते थे, वे आज लग्जरी में रह रहे हैं। भाजपा ने नए घर की 6 तस्वीरें जारी कीं… प्रवेश वर्मा ने कहा- शीश महल- 2 का खुलासा करने जा रहे
भाजपा ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी कीं:दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा का आरोप- आलीशान जीवन जी रहे, उनके मन में ‘शीशमहल’
