एक सप्‍ताह बाद प्रदेश में फिर एक्टिव हो सकता है मानसून

Spread the love

मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अभी मानसून ट्रफ लाइन फिरोजपुर, चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल, उत्तराखंड से होकर गुजर रही है। इस कारण राजस्थान में अगले एक सप्ताह और बारिश का दौर कमजोर रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नौ से ग्‍यारह अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में बारिश होने कम संभावना है।

राजस्थान में बारिश का दौर थमने और धूप निकलने के साथ गर्मी बढ़ने लगी। गुरुवार को राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कल सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर जिले में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भरतपुर में डीग इलाके में गुरुवार को हल्की बारिश रिकार्ड की गई।