नारनौल-रेवाड़ी रूट की ट्रेनों में बढ़े डिब्बे:गर्मियों में यात्रियों को राहत, साधारण से लेकर एसी कोच तक जोड़े, भीड़भाड़ कम करने की तैयारी

Spread the love

गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 52 जोड़ी ट्रेनों में 132 अतिरिक्त डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसका लाभ नारनौल-रेवाड़ी रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। रेलवे के अनुसार 1 मई से 31 मई तक कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी। रेलवे की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नारनौल रूट से गुजरने वाली मदार-रेवाड़ी-मदार (19617/19618): 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। इन लोकल ट्रेनों में वृद्धि इसी प्रकार रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी (19619/19620, 19621/19622): दोनों ट्रेनों में 5-5 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी। फुलेरा-जयपुर-फुलेरा (59629/59630): 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी। भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी (14705/14706): 3 साधारण श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। इन एक्सप्रेस ट्रेनों के भी बढ़े डिब्बे लोकल ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों में भी बढ़ोतरी की गई है। जिसके चलते अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी (12065/12066): 1 एसी चेयर कार कोच जोड़ा जाएगा। दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी (20473/20474): 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों को मिलेगी राहत
नारनौल, अटेली व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रेवाड़ी के जरिए जयपुर, दिल्ली और अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। ऐसे में इन ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगने से सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी। रेलवे का मानना है कि इससे गर्मियों में होने वाली भीड़भाड़ काफी हद तक कम हो सकेगी।