चंडीगढ़ स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) में 39वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह समारोह 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संस्थान प्रशासन इस कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। दीक्षांत समारोह से पहले संस्थान की ओर से आज एक अहम मीट आयोजित की जा रही है। यह बैठक दोपहर कैरों ब्लॉक के बोर्ड रूम में होगी, जिसमें PGIMER के निदेशक विवेक लाल समारोह से जुड़ी जानकारी देंगे। इस दौरान 30 अप्रैल को होने वाले दीक्षांत समारोह का विस्तृत प्रीव्यू साझा किया जाएगा। उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के लिए जाना जाता है संस्थान PGIMER ने बीते वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। संस्थान न केवल उत्तर भारत बल्कि पूरे देश में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों के प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है। यहां हर साल बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न मेडिकल कोर्स पूरे कर देश-विदेश में अपनी सेवाएं देते हैं। दीक्षांत समारोह में सफल छात्रों को डिग्रियां और मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ डॉक्टर, फैकल्टी सदस्य, शोधकर्ता और छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
Related Posts
फरीदाबाद में मेडिकल स्टोर संचालक को पीटा VIDEO:दुकान खाली करने को लेकर विवाद हुआ, गर्दन पकड़ बाहर खींचा
कुरुक्षेत्र में सरपंच के बहनोई की एक्सीडेंट में मौत:कार ने मारी टक्कर, भाई भी घायल, नए साल पर घर लौट रहे थे
