यूपी में आई लव मोहम्मद को लेकर प्रदर्शन जारी है। ताजा मामला शामली का है। यहां एक युवक ने अपनी छाती पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखकर प्रदर्शन किया। उसके एक हाथ में तिरंगा भी था। युवक ने इस प्रदर्शन का वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। नगर पालिका के सभासद निशिकांत संगल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की धारा में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक ने बरेली में हिंसा के बाद प्रदर्शन किया था। वीडियो 5 दिन पुराना है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब विस्तार से पढ़िए… बैकग्राउंड में डायलॉग- ये सर सिर्फ अल्लाह के आगे झुकता है
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कुड़ाना गांव का है। यहां दिलशाद नाम का युवक रहता है। 27 सितंबर को दिलशाद ने अपनी छाती पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा। फिर एक हाथ में तिरंगा लेकर अपने गांव और शहर में प्रदर्शन किया। वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक और एक डायलॉग भी जोड़ा। जिसमें आवाज आ रही है कि हम मरने को तैयार हैं, मिटने को तैयार हैं, लेकिन खुदा की क़सम झुकने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि ये सर सिर्फ अल्लाह के आगे झुकता है…। सभासद का आरोप- हिंदुओं को गाली दी
इस मामले में मोहल्ला धर्मपुरा निवासी नगरपालिका के वार्ड 23 के सभासद निशिकांत संगल ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया, गन्ना समिति के पास दिलशाद ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक शब्द कहते हुए गाली-गलौज की। सभासद ने कहा कि आरोपी के इस कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सभासद ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सभासद की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ बोले- वीडियो के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया- पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ जारी है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक का उद्देश्य क्या था और आगे उसकी योजना क्या थी। आई लव मोहम्मद विवाद कानपुर से शुरू हुआ था ये विवाद कानपुर में 4 सितंबर से शुरू हुआ। बारावफात (ईद मिलाद-उन्नबी) के जुलूस के दौरान एक समूह ने ‘I Love Muhammad’ लिखा एक जुलूस मार्ग पर लगाया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने बैनर हटाए और 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। बाद में विवाद बढ़ गया और कई अन्य शहरों व राज्यों में ‘I Love Muhammad’ के समर्थन में रैलियां, बैनर और पोस्टर लगे। हिंदू समुदाय ने इसके जवाब में “I Love Mahadev/Mahakaal” जैसे बैनर लगाए। बरेली में हिंसा भी हुई थी। बरेली हिंसा के फोटो देखिए… जानिए कैसे बरेली में शुरू हुआ था विवाद 26 सितंबर की दोपहर 2 बजे सबसे पहले आला हजरत मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद नौमहला मस्जिद में नमाज शुरू हुई, जो 3 बजे तक चली। कुछ लोग नमाज पढ़ने के बाद घर चले गए। लेकिन, कुछ शरारती लोग जैसे ही नमाज खत्म हुई, हाथों में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर बाहर निकले। भीड़ नारेबाजी करते हुए इस्लामिया ग्राउंड की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिसवालों ने लाठीचार्ज कर दिया। इस्लामिया ग्राउंड के पास में ही आला हजरत मस्जिद और नौमहला मस्जिद है। आला हजरत मस्जिद की दूरी महज 200 मीटर है। जबकि नौमहला मस्जिद करीब 500 मीटर की दूरी पर है। इसी वजह से भीड़ इकट्ठी होती चली गई। आला हजरत मस्जिद से शुरू हुआ विवाद नौमहला मस्जिद तक पहुंचा। भीड़ हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रही थी
इसके बाद बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज मार्केट में भी भीड़ हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी करती हुई पुलिस पर पथराव करने लगी। बाजार में पथराव से भगदड़ मच गई। इसके बाद मौके पर मौजूद SSP अनुराग आर्य ने बवालियों पर लाठीचार्ज करने का आदेश किया। फिर पूरा बाजार बंद हो गया। इसके बाद कोतवाली के सामने नॉवेल्टी चौराहे पर भी पोस्टर लेकर लोग पहुंचे और पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसी बीच महादेव सेतु और जिला अस्पताल रोड से सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में पत्थर लेकर आए और पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने पत्थरबाजों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। इसके बाद लोग दुकानों और घरों से छिप-छिपकर पुलिस पर पथराव करने लगे। पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान पूरी सड़क चप्पलों और ईंट-पत्थरों से बिछ गई। ————————– ये भी पढ़ें…. यूपी में चल रहे अफ्रीकन-रशियन गर्ल्स के सेक्स रैकेट:स्पा सेंटर्स में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर कस्टमर्स फंसा रहे; देखें स्टिंग अफ्रीकन… रशियन… थाई… ये लड़कियां जिस्मफरोशी के लिए खुद की नुमाइश कर रही हैं। यूपी में स्पा सेंटर की आड़ में इंडियन और थाई गर्ल्स से वैश्यावृत्ति कराना आम बात है। अब इन स्पा सेंटरों में काम्पिटिशन इतना बढ़ गया कि ये कस्टमर्स को फंसाने के लिए अफ्रीकन और रशियन गर्ल्स का सेक्स रैकेट चला रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर गली-चौराहे तक इनके एजेंट एक्टिव हैं, जो लड़कियां उपलब्ध करा रहे। दूसरी ओर, स्पा सेंटर्स में मसाज लेने जाने वालों को एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर जाल में फंसाया जा रहा। पढ़ें पूरी खबर…
शामली में युवक ने छाती पर लिखा- आई लव मोहम्मद:तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया, REEL बनाई; आरोप- हिंदुओं को गाली दी; गिरफ्तार
