यमुनानगर में प्लाईवुड फैक्ट्री-गोदाम में लगी आग:कच्चा माल जलकर राख, दूर से दिखाई दे रहीं आग की लपटें, फायर ब्रिगेड़ बुझाने में जुटी

Spread the love

यमुनानगर के शादीपुर इलाके में स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। चारों ओर घना धुआं फैल गया। इसके अलावा, पालीथिन, प्लास्टिक बैग के गोदाम में बुधवार को आग लग गई। आग से फैक्ट्री में रखा कच्चा माल जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग पर काबू पाने की कोशिश तेज घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश तेज कर दी है। आग लगने के समय फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कुछ लेबर के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, जिससे चिंता बनी हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही राहत और बचाव कार्य भी लगातार जारी है। पालीथिन, प्लास्टिक बैग के गोदाम में लगी आग उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मुनीर पालीथिन व प्लास्टिक बैग को रिसाइकिल करने का कार्य करता है। इसके लिए उसने शादीपुर में गोदाम बनाया हुआ है। बुधवार को अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरे परिसर को चपेट में ले लिया। इस गोदाम के पास ही एक प्लाईवुड की फैक्ट्री भी है। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची। पालीथिन व प्लास्टिक बैग होने से आग तेजी से भड़की। दूर से धुएं का गुबार उठता दिख रहा था। दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाया।