Silver Jewellery Trend in Uttarakhand: उत्तराखंड के बागेश्वर समेत कुमाऊं और गढ़वाल में इन दिनों गहनों का बाजार एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है. जिस सोने को कभी सामाजिक प्रतिष्ठा का सबसे बड़ा पैमाना माना जाता था, अब उसकी जगह चमकती चांदी ने ले ली है. साल 2026 में सोने की कीमतें 1 लाख रुपये के पार पहुंचने के बाद आम परिवारों के लिए इसे खरीदना एक चुनौती बन गया है, जिसके चलते पारंपरिक नथ, गलोबंद और पौंछी जैसे गहने अब सोने के बजाय चांदी में तैयार हो रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि अब गांवों की पंचायतों ने भी शादियों में सोने के गहनों की फिजूलखर्ची रोकने के लिए चांदी को बढ़ावा देने का फैसला किया है.
पहाड़ों में सोने से ज्यादा चमक रही चांदी! मंगलसूत्र से लेकर गलोबंद तक छाई सिल्वर ज्वैलरी, बजट में मिल रहा स्टाइल
