अपर्णा यादव और ऋतु शाही से भाजपा नेतृत्व नाराज:10-12 महिलाओं के साथ सपा का झंडा फूंका था, अखिलेश ने कसा था तंज

Spread the love

सपा और कांग्रेस का झंडा जलाए जाने पर यूपी भाजपा नेतृत्व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और सदस्य ऋतु शाही से नाराज है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किसी राजनीतिक दल का झंडा फूंकने और बिना पर्याप्त संख्या के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों महिला नेताओं से लिखित जवाब तलब किया जा सकता है। हालांकि, संगठन का एक गुट केवल मौखिक जवाब तलब करके मामले को रफा-दफा करने के पक्ष में है। दरअसल, 17 अप्रैल को संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को पेश किया गया था। सपा-कांग्रेस और विपक्ष के विरोध के चलते यह बिल संसद में पास नहीं हो सका था। इसके बाद उसी दिन देर रात लखनऊ में विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया था। अपर्णा यादव और ऋतु शाही कुछ महिलाओं के साथ विधानसभा के बाहर पहुंचीं। सपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों पार्टियों का झंडा जलाया था। इस दौरान भास्कर से बातचीत में अपर्णा ने कहा था- कलंकित करने वाली रात है। विपक्ष का चेहरा दिखावटी है, नारी शक्ति इन्हें कुचल देगी। सपा और कांग्रेस के नेता दुर्योधन और दु:शासन जैसे हैं इसलिए इनका झंडा जलाया है। अब देखिए झंडा जलाने और प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… अखिलेश यादव ने तंज कसा था, कम से कम 12 महिलाओं को तो भेजते…
अपर्णा यादव और ऋतु शाही के विरोध प्रदर्शन में पांच सात लोग ही दिखने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा था। उन्होंने X पर तस्वीर पोस्ट करके कहा था- भाजपा वाले लगभग 12 करोड़ महिलाओं वाले यूपी में 12 महिलाओं को तो भेजते। अखिलेश ने जो फोटो पोस्ट की थी, उसमें सिर्फ 7 महिलाएं नजर आ रही हैं। अपर्णा भी उस तस्वीर में नजर नहीं आ रहीं हैं। अपर्णा कैमरे के पीछे की ओर थीं। भाजपा का मानना- अपर्णा ने पार्टी की किरकिरी कराई
अखिलेश के तंज के बाद विपक्ष पर हमलावर भाजपा की सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हुई। भाजपा नेतृत्व का भी मानना है कि अपर्णा यादव और ऋतु शाही की जल्दबाजी ने पार्टी की किरकिरी कराई। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अपर्णा और ऋतु शाही के कृत्य पर नाराजगी जाहिर की। पूछा कि किसकी अनुमति से इस तरह का प्रदर्शन कर पार्टी का झंडा जलाया गया। बिना बताए और बिना संख्या जुटाए प्रदर्शन करने से सपा को तंज कसने का मौका मिला है। ऋतु शाही को लेकर पहले से भाजपा नेतृत्व नाराज
भाजपा में ऋतु शाही को लेकर पहले से काफी विरोध है। उनके महिला आयोग का सदस्य बनाए जाने पर भी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तक शिकायतें की गई थीं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ऋतु शाही को आयोग में पद देने पर महिला नेताओं और पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस तरह की शिकायतों के बाद ही इस बार आयोग, निगम और बोर्ड गठन से पहले राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को रायशुमारी के लिए लखनऊ भेजा गया था। अब अपर्णा और ऋतु शाही को जानिए… एसटीएफ के चर्चित अफसर की पत्नी हैं ऋतु शाही
ऋतु शाही गोरखपुर की रहने वाली हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य बनने के पहले वह भाजपा गोरखपुर की महिला मोर्चा में कोषाध्यक्ष थीं। उनके पति धर्मेश कुमार शाही यूपी एसटीएफ में डिप्टी एसपी हैं। डीके शाही की गिनती एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में होती है। मंगेश यादव के एनकाउंटर में उनका नाम सुर्खियो में आया था। उस एनकाउंटर में उनकी चप्पल पहले तस्वीर सामने आई थी। अपर्णा यादव के बारे में जानिए- अब बिल के बारे में जानिए… दो-तिहाई बहुमत से पास होना था बिल दरअसल, सरकार महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल, लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। लोकसभा में बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी। —————— ये खबर भी पढ़ें यूपी में 40 IAS का ट्रांसफर, 15 DM बदले:मंत्री से टशन, किंजल सिंह को हटाया; मनीष बंसल आगरा DM, ये मुख्य चुनाव आयुक्त के दामाद योगी सरकार ने रविवार देर रात 40 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 12 महिला अफसर हैं। 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से अनबन के बाद परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। किंजल सिंह की 7 महीने पहले ही परिवहन विभाग में नियुक्ति हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…