नीम करौली, नयना देवी…धार्मिक पर्यटन ने कैसे एकदम बदली नैनीताल की तस्वीर, विराट कोहली बने खेवनहार

Spread the love

Nainital Tourism : बीते कुछ सालों में कैंची धाम की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है. खासकर जब विराट कोहली ने वर्ष 2022 में यहां दर्शन किए, उसके बाद इस धार्मिक स्थल की चर्चा देशभर में और तेज हो गई. पहले जहां रोजगार के सीमित साधन थे, अब गाइड, टैक्सी चालक, होमस्टे संचालक, फूड स्टॉल मालिक और पर्यटन से जुड़े रोजगारों में से किसी को भी अपनाया जा सकता है. आज स्थिति यह है कि सालभर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है, जिससे नैनीताल का पर्यटन अब केवल सीजन तक सीमित नहीं रहा है. लोकल 18 से नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट बताते हैं कि अब साल के अधिकांश समय होटल बुकिंग बनी रहती है, जिससे आय में स्थिरता आई है.