Pithoragarh News : रिंगाल एक तरह का बांस जैसा पौधा होता है, जो पहाड़ी इलाकों में आसानी से मिल जाता है. ये पहाड़ी लोगों के लिए बहुत ही काम की चीज है. रिंगाल का झाड़ू खासतौर पर उन जगहों के लिए अच्छा होता है जहां जमीन खुरदरी होती है या पत्थर ज्यादा होते हैं. आम झाड़ू वहां जल्दी खराब हो जाता है, लेकिन रिंगाल का झाड़ू मजबूत होता है और ज्यादा टिकता है. पिथौरागढ़ की नंदी देवी बताती हैं कि ये हमारी पहचान भी है और रोजी-रोटी का सहारा भी.
पहचान भी, सहारा भी…पहाड़ों का रिंगाल इतना अनूठा, खुरदरी जमीन मक्खन की तरह करे साफ
