मंडी में हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार को किया याद

Spread the love

इस अवसर पर चंपा ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण में डा. यशवंत सिंह परमार का अहम योगदान रहा है। उनका हिमाचल प्रदेश का अस्त्तिव लाने में और विकास की आधारशीला रखनें में महत्वपूर्ण योगदान रहा । उन्होंने कहा कि सन् 1952 में वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने 1956 से 1963 तक हिमाचल प्रदेश केंद्र शासित राज्य रहा। सन् 1963 में दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 1977 तक मुख्यमंत्री रहें । एक नवंबर 1966 पंजाब के पहाड़ी इलाकों को मिलाकर विशाल हिमाचल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा 25 जनवरी 1971 को प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में भी डा. यशवंत सिंह परमार का बहुत बड़ा योगदान रहा है।