पंचकूला से सुधा भारद्वाज कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी घोषित:सैलजा का सपोर्ट मिला, चंद्रमोहन ने मीटिंग में खड़े होकर रविंद्र रावल के नाम का विरोध किया

Spread the love

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पंचकूला मेयर पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पंचकूला से महिला विंग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को प्रत्याशी घोषित किया। सुधा भारद्वाज कांग्रेस नेता संजीव भारद्वाज की पत्नी हैं। पंचकूला में पार्टी के पास मुख्य तौर 2 ही नाम थे। कांग्रेस में पंजाबी समुदाय की ओर से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रावल तथा ब्राह्मण समुदाय से सुधा भारद्वाज टिकट मांग रहे थे। रावल के समुदाय के वोटरों की संख्या करीब 50 हजार और सुधा के समुदाय के वोट करीब 15 हजार हैं। लेकिन सुधा को कांग्रेस MLA चंद्रमोहन का साथ मिल गया, जिससे उनकी राह आसान हो गई। चंद्रमोहन की वीटो आई काम कांग्रेस की चुनाव कमेटी की मीटिंग में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने बताया कि टिकट के लिए 12 आवेदन आए हैं। सभी के नाम पढ़े गए तो चंद्रमोहन एकाएक खड़े हो गए तथा रविंद्र रावल के नाम का विरोध कर दिया। चंद्रमोहन ने कहा कि रावल को पार्टी ने नोटिस दिया है, ऐसे में उनकी चर्चा नहीं होनी चाहिए। जिसके बाद मीटिंग में मौजूद नेताओं ने उनसे नाम मांगा तो उन्होंने सुधा भारद्वाज के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद सिरसा सांसद कुमारी सैलजा से पूछा गया तो उन्होंने भी चंद्रमोहन की पसंद पर अपनी सहमति जता दी। खबर अपडेट की जा रही है…