मेरठ में बीडीसी मेंबर की हत्या:3 गोली मारी, मौके पर 2 थानों की पुलिस फोर्स तैनात

मेरठ में बीडीसी मेंबर की हत्या:3 गोली मारी, मौके पर 2 थानों की पुलिस फोर्स तैनात
Share Now

मेरठ में BDC मेंबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसे 3 गोली मारी गई है। हमला करने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर 2 थानो की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल कर रही है। वारदात किठौर थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव की है। प्रमोद पेशे से किसान है। इसके अलावा वो भाजपा से वर्तमान बीडीसी मेंबर है। साथ ही भाजपा युवा समिति मंडल उपाध्यक्ष था। शनिवार सुबह आठ बजे प्रमोद भड़ाना (32) अपनी बुग्गी से चारा लेकर जा रहा था। वह अभी भड़ौली और असीलपुर के बीच पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया- रास्ते में गन्ने के खेत से एक बदमाश निकला जिसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। उसने ताबड़तोड़ गोली चला दी। बताया जा रहा है कि 3 गोली प्रमोद को लगीं। दो गोलियां उसके भैंसे को लगी है। प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई है। भैंसा घायल बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे और किसान घटनास्थल पर पहुंचे। देखा तो प्रमोद वहां खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *