हरियाणा में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। शुक्रवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान रोहतक में 41.9°C रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के 10 शहरों में अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर पहुंच गया। इनमें अंबाला (40.4°C), करनाल (40.4°C), रोहतक (41.9°C), सिरसा (41.4°C), गुरुग्राम (40.1°C), जींद (40.7°C), महेंद्रगढ़ (40.8°C), नूंह (41.3°C), पलवल (40.2°C) और सोनीपत (40.2°C) शामिल हैं। वहीं हिसार, भिवानी और गुरुग्राम समेत कई जिलों में तापमान 39°C के आसपास बना हुआ है, जिससे गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह-शाम हल्की राहत जरूर मिल रही है। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6°C सोनीपत के सारागढ़ी (AWS) में दर्ज हुआ। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान…
हरियाणा के 10 शहरों में पारा 40°C पार:रोहतक सबसे गर्म, रात का तापमान भी 25 डिग्री के पास पहुंचा
