सबौर कृषि विश्वविद्यालय को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। राजद सांसद सुधाकर सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति दुनिया राम सिंह की नियुक्ति को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “संरक्षण राजनीति” करार दिया है। सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि जब दुनिया राम सिंह उत्तर प्रदेश के चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर में कुलपति थे। तब उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन इस्तीफा देने के बाद उन्हें नीतीश सरकार ने सबौर कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त कर दिया। 150 करोड़ रुपए से अधिक वसूलने के आरोप सांसद सुधाकर सिंह ने यह भी दावा किया कि नियुक्ति के बाद सिंह ने अपने बेटे, बेटी और रिश्तेदारों को नौकरी दिलाई और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की। इसके साथ ही अब तक 150 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की 60% सीटें उत्तर प्रदेश के छात्रों को बेची जा रही हैं। मुख्यमंत्री की निगरानी में भ्रष्टाचार का आरोप सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि, हाल ही में राज्य सरकार की रोक के बावजूद 300 लोगों की नियुक्ति की गई और करोड़ों रुपए की उगाही हुई। उन्होंने कहा कि, शिकायत मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सांसद का कहना है कि, यह साफ करता है कि भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री की निगरानी में हो रहा है।
बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप:RJD सांसद ने साधा निशाना, बोले- 60% सीटें उत्तर प्रदेश के छात्रों को बेची
