हरियाणा में मौसम ने तेज यू-टर्न लिया है। एक तरफ जहां गुरुवार को भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया, वहीं अब मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राहत का संकेत दिया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान औसतन 1.5°C बढ़ा और यह सामान्य से 3.6°C ऊपर पहुंच गया। महेंद्रगढ़ का नारनौल 42°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर और महेंद्रगढ़ में मौसम बदलेगा। यहां 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं गर्मी की बात करें तो बुधवार को हरियाणा के 10 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान…
हरियाणा के 10 जिलों में अंधड़-बारिश का अलर्ट:तेज हवाओं, गरज-चमक और बूंदाबांदी से बदलेगा मौसम, 10 शहरों में पारा 40 डिग्री पार
