महोबा में गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी और 2 ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे 10 लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो कानपुर-सागर हाईवे पर नवीन बस स्टैंड से पठा तिराहा तक करीब 500 मीटर के दायरे में वाहनों को टक्कर मारी। स्कॉर्पियो ने टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गेट खोलकर कूद गया। वहीं स्कॉर्पियो 50 मीटर दूर जाकर रुकी। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस में ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… अपना दल ने बरेली और मेरठ में नई कार्यकारिणी बनाई मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) ने गुरुवार को बरेली और मेरठ परिक्षेत्र में क्षेत्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। मेरठ परिक्षेत्र में तीन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 महासचिव, 4 सचिव, कोषाध्यक्ष और 3 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। इसी तरह बरेली परिक्षेत्र में तीन उपाध्यक्ष, दो महासचिव, 9 सचिव, 2 मीडिया सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 3 कार्यकारिणी सदस्य हैं। लिस्ट देखिए… 11वीं में फेल होने के बाद छात्र ने की आत्महत्या, लिखा- गुडबाय एवरीवन मुजफ्फरनगर में 11वीं के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसके दोस्तों का आरोप है 11वीं में केवल वही फेल हुआ था। बाकी सभी छात्र पास हो गए। इस कारण वह परेशान था। आत्महत्या करने से पहले छात्र ने एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने ‘गुडबाय एवरीवन’ कहते हुए लिखा, अगर कोई गलती हुई हो तो माफ कर देना। अब से कोई गलती नहीं होगी और आईफोन का पासवर्ड 2525 है। नोट के नीचे उसके हस्ताक्षर भी थे। पढ़ें पूरी खबर संभल में महिला ने समधी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की, अफेयर का विरोध करता था संभल में महिला ने अपने समधी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति को दोनों के अफेयर का पता चल गया था। वह इसका विरोध करता था। इसी कारण पत्नी ने पति को मारने का प्लान बनाया। समधी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। रंजिश का रूप देने के लिए अपने चेचरे देवर पर हत्या का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस जांच में महिला का झूठ पकड़ा गया। पुलिस ने मामले का 24 घंटे में खुलासा कर हत्यारोपी पत्नी और उसके समधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामाला थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी की है। पढ़ें पूरी खबर शाहजहांपुर में IIT इंजीनियर का शव नदी में मिला, UPSC तैयारी के दबाव में सुसाइड की आशंका शाहजहांपुर में गर्रा नदी से एक आईआईटीयन युवक का मिला है। युवक की पहचान अभिनव कुमार वर्मा (24) के रूप में हुई। अभिनव तिलहर थाना क्षेत्र के सैयद बाड़ा मोहल्ले का रहने वाला था। शव मिलने की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अभिवन ने IIT मुबंई से इंजीनियरिंग की थी। दो साल से घर पर ही रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने आशंका जताई कि हो सकता है कि तैयारी के दबाव में आकर अभिवन ने आत्महत्या की हो। परिजनों ने बताया कि अभिनव 13 अप्रैल की सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। निकलने से पहले वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई और सोशल मीडिया पर भी खोजने के लिए कई पोस्ट किए। अभिव का शव बुधवरा देर रात तिलहर थाने के बख्तियारपुर गांव में नदी किनारे मिला। पढ़ें पूरी खबर… सोनभद्र के चचेरे भाई समेत एक साथ जलीं तीन चिताएं, छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसे में गई थी जान छत्तीसगढ़ में हुए बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है। इनमें सोनभद्र के चचेरे भाइयों समेत 3 लोगों की भी जान चली गई। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तीनों के शव एम्बुलेंस से गांव पहुंचा। जिसके बाद तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह हादसा 14 अप्रैल मंगलवार को प्लांट के यूनिट नंबर-1 में हुआ था, जिसमें कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्लांट को उसकी क्षमता से ज्यादा चलाया जा रहा था और पाइप में लीकेज भी था, जिससे यह हादसा हुआ। मामला कोन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक:बोला- गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया, शांति चाहता था; इंस्टाग्राम पर 3 वीडियो डाले गोरखपुर में एक युवक 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला। लिखा- मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरा दिल तोड़ दिया। उससे ब्रेकअप हो गया। आसपास के लोगों ने उसे ऊपर बैठे देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे नीचे उतरने को बोला। मगर वह नीचे नहीं उतरा। करीब 5 घंटे तक पुलिस उसे समझाती रही। इसके बाद वह नीचे उतरा। उसने बताया कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड और अपने घरवालों से पेरशान हूं। मैं शांति चाहता था। इसलिए टावर पर चढ़कर बैठ गया। पुलिस ने उसके घरवालों को फोन कर बुलाया। घटना शाहपुर थाना की है। पढ़ें पूरी खबर… साध्वी प्राची बोलीं- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी आतंकियों की नर्सरी, हॉस्टल से हथियार मिलना सबूत फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने बुधवार को कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) आतंकवादियों की नर्सरी है। यह वही एएमयू है, जिसने हिंदुस्तान का विभाजन किया। आज भी यहां का माहौल वैसा ही है। साध्वी प्राची ने कहा कि यहां के बॉयज हॉस्टल पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि अवैध हथियारों और फर्जी मार्कशीट के भंडारण केंद्र बन गए हैं। छात्र शहजाद के हॉस्टल से हथियार मिलना आंतकवादी होने की बात को पुख्ता करते हैं। सरकार से मांग है कि यूनिवर्सिटी में चल रहे अवैध धंधों की हाईलेवल जांच हो और जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी सजा दी जाए। साध्वी प्राची बुधवार को अलीगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। पढ़िए पूरी खबर अखिलेश यादव ने गैंगरेप पीड़िता के पिता से की बात: बोले- परिवार को मेरी तरफ से पूरी मदद मिलेगी, सुसाइड के बाद दर्ज हुई FIR चित्रकूट में गैंगरेप पीड़िता के पिता से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को फोन पर बात की। उन्होंने लड़की के पिता से पूछा की बेटी के सुसाइड का पता चला बहुत अफसोस हुआ। मामले में मेरे ट्वीट करने बाद कुछ कार्रवाई हुई की नहीं। पिता ने कहा, जी कार्रवाई हो रही है। रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस पर अखिलेश यादव बोले जो आप कहेंगे वही होगा। परिवार को मेरी पूरी मदद मिलेगी। दरअसल, चित्रकूट में मंगलवार को 16 साल की दलित लड़की ने गैंगरेप के बाद घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। आरोपी गांव के ही तीन लड़के हैं, जिसमें एक आरोपी प्रधान का भतीजा है। आरोपियों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है। किशोरी ने आत्महत्या करने से पहले एक पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा था। पढ़ें पूरी खबर फर्रुखाबाद में दो दरोगा समेत 16 पुलिसकर्मियों पर FIR, घर में घुसकर जेवर-नकदी लूटने का आरोप फर्रुखाबाद में घर में घुसकर लूटपाट और हिरासत के आरोप में दो दरोगा समेत 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि 26 जनवरी की रात करीब 2 बजे कई पुलिसकर्मी बिना वारंट के घर में घुस गए। तलाशी के नाम पर उन्होंने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 90 हजार रुपए लूट लिए। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने परिजनों के साथ मारपीट की और चार लोगों को थाने ले गए। इनमें से एक को अगले दिन छोड़ दिया, जबकि अन्य तीन लोगों को दो दिन तक हिरासत में रखा। इसके बाद महिला ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामला कायमगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… बांदा में कुल्हाड़ी से चार वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार, आए दिन शराब को लेकर होता था झगड़ा बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में गुरुवार सुबह 7:30 बजे पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस हमले में आरोपी पति 52 वर्षीय मोबीन ने 48 वर्षीय पत्नी सरीफन के शरीर और सिर पर चार बार वार किया। सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती में राज्य सरकार के नियम रद्द, हाईकोर्ट बोला- नियम बनाने का अधिकार सिर्फ केंद्र के पास इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब इस पद पर भर्ती के लिए केवल केंद्र सरकार के नियम ही लागू होंगे। राज्य सरकार द्वारा तय की गई अतिरिक्त अनुभव संबंधी शर्तों को रद्द कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अपील और अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए योग्यताएं पहले से ही ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और इसके तहत बने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 में निर्धारित हैं, जिन्हें केंद्र सरकार ने बनाया है। कोर्ट ने कहा कि केंद्रीय कानून इस क्षेत्र को पूरी तरह कवर करता है। ऐसे में यदि राज्य सरकार के नियम केंद्रीय कानून से विरोधाभासी हैं, तो उन्हें लागू नहीं किया जा सकता। पढ़ें पूरी खबर बुलंदशहर में पुलिस-मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, जंगल में गौकशी की तैयारी कर रहे थे; तीन आरोपी मौके से फरार बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में गौकशी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौ तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पर मौजूद उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा गौवंश, अवैध तमंचा, कारतूस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें
यूपी की बड़ी खबरें:महोबा में स्कॉर्पियो ने 2 ई-रिक्शा को सामने से मारी टक्कर, महिला समेत 10 घायल
