यमुनानगर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:वाहन ने मारी टक्कर, 5 माह के बच्चे का पिता; दुकान जा रहा था

Spread the love

यमुनानगर शहर में आज सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से अपनी दुकान पर जा रहा था, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल यमुनानगर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे जांच कर मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बसंत निवासी गाजदिन पुर के रूप में हुई है। जिसकी शादी को अभी डेढ़ साल ही हुआ था और वह पांच माह के बच्चे का पिता था। हादसे की सूचना मिलते ही बुडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सीसीटीवी खंगाल रही टीम मृतक के चाचा मोहित ने बताया कि बसंत गांव खारवन में बाइक रिपेयर का काम किया करता था। आज सुबह वह अपनी दुकान पर जाने के लिए करीब नौ बजे बाइक पर घर से निकला था। जिसके बाद उन्हें सूचना मिली कि रामबास मोड के पास उसका एक्सीडेंट हो गया है। घालय को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस मोहित ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, अभी इस बारे कुछ नहीं पता। फिलहाल बताया जा रहा है कि कोई अज्ञात वाहन ड्राइवर बसंत की बाइक को टक्कर मार गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बुडिया थाना पुलिस का कहना है कि अभी वे मामले की जांच कर रहे हैं, आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।