गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी की प्रॉपर्टी पर तोड़फोड़ शुरू:नाहरपुर रूपा में अवैध संपत्ति चिह्नित, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Spread the love

गुरुग्राम जिला पुलिस की सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध संपत्ति को चिन्हित कर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि नाहरपुर रूपा इलाके में स्थित अवैध संपत्ति को चिह्नित करने के बाद अब तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ और पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। पुलिस के मुताबिक कौशल चौधरी पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने गहन जांच के बाद पाया कि नाहरपुर रूपा में उनकी अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति है, जिसे अवैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई का फैसला लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस की अवैध निर्माणों और गैंगस्टरों की संपत्तियों पर सख्ती की नीति का हिस्सा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दोपहर के समय बुलडोजर का इस्तेमाल कर अवैध निर्माण गिरा दिया जाएगा। अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर नजर पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि गैंगस्टरों और अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेगी। यह कार्रवाई अपराधियों को साफ संदेश देगी कि अवैध निर्माण और काला धन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।