पंजाब
(INT न्यूज़ )चंडीगढ़ : आज CM निवास पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के पुरे संगठन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बैठक की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन चढ़दीकला’ पर विचार-विमर्श किया।
आइए, मिलकर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाएं : भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस कठिन घड़ी में पंजाब के साथ खड़े हों और खुले दिल से पंजाब की मदद करें। NRI भाइयों से भी अपील किया कि वे भी अपने पंजाब को फिर से पटरी पर लाने के लिए बढ़-चढ़कर योगदान दें। आगे कहा की आपके द्वारा दिया गया एक-एक रुपया पूरी ईमानदारी से बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए खर्च किया जाएगा।