किशोर निकला शातिर वाहन चोर, मोटरसाइकिलें बरामद

Spread the love

आदेशों के अनुपालन में गंगनहर पुलिस द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। बीती रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पनियाला लाठरदेवा कट क्षेत्र से एक विधि विवादित किशोर को हिरासत में लिया, जो लगातार वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाया गया।

किशोर की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की। उक्त किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया तथा उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी, उप निरीक्षक नवीन कुमार, करुणा रोकली,अपर उप निरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल बृजकिशोर, इसरार तथा कांस्टेबल अजय बिष्ट शामिल रहे।