सड़क योजना के शिलान्यास में हुआ प्रोटोकॉल का उल्लंघन

Spread the love

भूमि पूजन के समय मामला आया सामने

यह मामला तब सामने आया था जब भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए शिलापट्ट पर सांसद का नाम विधायक के नीचे लिखा गया था। इसे लेकर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया था। इस घटना के बाद, राजीव जायसवाल ने रामगढ़ के उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल और ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार से मिलकर इसकी शिकायत की और कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद, विभाग ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संवेदक को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था।

संवेदक की गलती, नया शिलापट्ट लगाने का विभाग ने दिया आदेश

विभाग ने स्पष्ट कहा कि भूमि पूजन का कार्यक्रम विभाग का कार्यक्रम नहीं था। उस दिन विभाग का कोई पदाधिकारी भी इसलिए उपस्थित नहीं था। विभाग ने इसको संवेदक की गलती बताते हुए संवेदक पर नोटिस करते हुए 24 घंटे के अंदर शिलापट्ट बदलने का आदेश दिया था । इस पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा है कि किसी भी हाल में इस तरह का प्रोटोकॉल का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।विभाग और संवेदक दोनों ही इसके लिए दोषी है ।