झारखंड में अगले तीन दिन बारिश की संभावना:दो से तीन डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

झारखंड में अगले तीन दिन बारिश की संभावना:दो से तीन डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
Share Now

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में झारखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। बीते 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम 33.4 और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 10 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर पूर्वानुमान के अनुसार 10 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 7 और 8 सितंबर को भी कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 9 और 10 सितंबर को कई जगहों पर बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 11 और 12 सितंबर के लिए भी अनुमान जारी किया है। इस दौरान भी राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसका फायदा किसानों को होगा क्योंकि खेतों में नमी बनी रहेगी। वहीं बारिश से उमस और गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलेगी। आंधी-तूफान का अलर्ट जारी 8 सितंबर तक झारखंड में कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और खुले स्थानों या कच्चे मकानों के पास खड़े होने से बचने की अपील की है। हालांकि 9 से 12 सितंबर तक किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है। शनिवार को राजधानी में हुई हल्की बारिश शनिवार देर शाम रांची में हल्की बारिश हुई, जिसमें मेट्रोलॉजिकल सेंटर में 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश न होने से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा था। बोकारो में अधिकतम 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और 2.4 मिमी बारिश हुई। जमशेदपुर में पारा 36.6 डिग्री पहुंचा, जबकि राज्य में सबसे अधिक तापमान मांडु में 38.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ज्यादा 25.4 मिमी बारिश भी यहीं दर्ज की गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *