समस्तीपुर में थाना परिसर में ग्रामीणों ने किया हंगामा:पुलिसकर्मी पर थप्पड़ मारने का लगाया आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में गुस्सा

समस्तीपुर में थाना परिसर में ग्रामीणों ने किया हंगामा:पुलिसकर्मी पर थप्पड़ मारने का लगाया आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में गुस्सा
Share Now

समस्तीपुर में पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई। पुलिस ने गुरुवार की रात मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार होने वालों में रामनंदन साह और उनके बेटे उमेश साह है। सुबह में स्थानीय लोग और परिजन 50 की संख्या में थाने के बाहर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। परिजन का आरोप है कि पिता-बेटे के खिलाफ आरोप झूठा है। आरोप है कि इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने हंगामा कर रही एक महिला को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद तनाव और बढ़ गया। आक्रोशित लोगों ने थाने में घुसकर हंगामा किया और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस घटना में सिपाही रोहित कुमार घायल हो गए। भीड़ ने थाने के दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा करने वाले गिरफ्तार पिता-बेटे को छोड़ने और महिला को थप्पड़ मारने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। कार्रवाई के आश्वासन के बाद शांत हुए लोग इंस्पेक्टर मनोज कुमार और एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा दल-बल के साथ विभूतिपुर थाना परिसर पहुंचे। इसके बाद मौजूद सभी लोगों को थाना परिसर से हटाया। थाना से लेकर सिंघिया घाट-हरिचक पथ किनारे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर मुख्य गेट तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा। रोसरा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया, महिला के साथ मारपीट की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ लीगल एक्शन के तहत कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *