महेश्वर में पिकअप ने नाच रहे बारातियों को रौंदा:महिला की मौत, दूल्हे समेत 24 बाराती घायल; कइयों के हाथ-पैर फ्रैक्चर, 4 खरगोन रेफर

Spread the love

महेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्जर मोहना में शुक्रवार को बारात के दौरान एक पिकअप वाहन ने नाच रहे बारातियों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं दूल्हे सहित करीब 24 लोग घायल हुए हैं। दूल्हे की बहन समेत चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया है। घटना के बाद वैवाहिक खुशियां मातम में बदल गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक्सीलेटर दबने से बारातियों के बीच घुसा वाहन प्रत्यक्षदर्शी राजेश राठौर ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे दूल्हा राकेश डाबर की बारात सजनीपुरा से बड़ीपुरा के लिए निकली थी। इस दौरान बारात के पीछे चल रहे पिकअप वाहन के चालक ने अचानक संतुलन खो दिया और उसका पैर एक्सीलेटर पर दब गया। इसके बाद अनियंत्रित वाहन आगे नाच रहे बारातियों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बारातियों को कुचलने के बाद पिकअप नीम के पेड़ से टकराकर पलट गया, जिससे वहां खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। देखें 3 तस्वीरें… मची अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती हुए घायल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अतुल गौर ने बताया कि हादसे में खरगोन निवासी रेखा पति चंदेल (25) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों में से कई के हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दूल्हे और अन्य घायलों का इलाज महेश्वर और मंडलेश्वर के अस्पतालों में जारी है। दूल्हे की बहन की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर हादसे में दूल्हा राकेश डाबर को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी बहन की स्थिति गंभीर है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडलेश्वर से प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया है। घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे विधायक हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव और मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर पहुंचे। विधायक ने घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम पूर्वा मंडलोई, तहसीलदार कैलाश सस्त्या और बीएमओ अतुल गौर को घायलों के बेहतर उपचार और गंभीर मरीजों को तत्काल खरगोन भेजने के निर्देश दिए। लापरवाही की जांच में जुटी पुलिस थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसा केवल चालक की लापरवाही से हुआ या वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी। प्राथमिकता घायलों की जान बचाना है। वहीं इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इन घायलाें को महेश्वर से खरगोन भेजा 1 रामरती बाई पति तोलाराम डावर (50)
2 परमानन्द पिता रेजु (25)
3 सोमा बाई पति कैलाश (55)
4 ज्ञानचंद गोबरिया ओसारी (55) मंडलेश्वर अस्पताल में यह लोग भर्ती 1 बंशीलाल पिता राजाराम (45) गुजर मोहना
2 कलावती पिता राकेश (35) निवासी धानी
3 उर्मिला पिता रंजू (22) खार
4 रेखा पति चंदेल (25) कुंदा
5 सलोनी पिता राजेश (14) आशापुर
6 अवंती पति हरे सिंग (60) कच्चीकुआ
7 सरिता पति बहादर (40) अवलिया