पलवल में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। मृतकों की पहचान जीजा-साले के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि जिला औरैया (यूपी) निवासी प्रांशु ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उसका भाई ललित कुमार (28) और जीजा दीपक निवासी ग्राम महेंद्रीपुर जिला इटावा, यूपी गुरुग्राम से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वे केएमपी एक्सप्रेस-वे पर महेशपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गंभीर चोटों के कारण दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि मृतकों के पास मिले कागजों के आधार पर उनके परिजनों को सूचित किया गया। शुक्रवार सुबह परिजन पलवल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस आरोपी वाहन और चालक की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पलवल में एक्सीडेंट में जीजा-साले की मौत:गाड़ी ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, ग्रुरुग्राम से लौट रहे, यूपी के रहने वाले
