Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में मौसम ने लिया यू-टर्न, बारिश-बर्फबारी पर ब्रेक के बाद अब कई जिलों में खिलेगी धूप

Spread the love

Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की आंधी से जनजीवन प्रभावित हो रहा था लेकिन आज मौसम अपडेट के अनुसार उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है. आज केवल उत्तराखंड के पांच सीमांत जिलों में बारिश का दौर रहने वाला है तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी होने का दायरा भी कम हो गया है.