गुरुग्राम में तोड़फोड़ और आगजनी के आरोपियों की तलाश:उपद्रव के VIDEO और CCTV खंगाल रही पुलिस, कई कर्मचारी हिरासत में लिए

Spread the love

गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में सैलरी वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के साथ पुलिस की झड़प के बाद हुए उपद्रव के आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी और बाइक में तोड़फोड़ कर दी और एक बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में अभी भी धारा 163 लागू है और पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। एक दर्जन कंपनियों में काम प्रभावित हड़ताल के कारण कई कंपनियों का काम ठप हो गया था। आज कुछ कर्मचारी काम पर लौटेंगे तो कुछ कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल जारी रखने की बात कही है। इनका कहना है कि बढ़ी हुई सैलरी मिलने पर ही वे काम पर लौटेंगे। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाली शुरू कर दी है। आईएमटी मानेसर में कुछ लोगो द्वारा हड़ताल के दौरान निजी कंपनी में तोड़फोड़ की थी। पुलिस पर पथराव, गाड़ियां तोड़ी, आग लगाई पुलिस द्वारा समझाने पर पुलिस बल पर पथराव किया गया और कुछ निजी व सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। जिसके बाद पुलिस बल द्वारा कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए भीड़ पर हल्का बल प्रयोग किया गया। आईएमटी थाने में केस दर्ज तोड़फोड़ करने, सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा पुलिस पर पथराव करने पर थाना आईएमटी मानेसर में अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। डीसी ने वीडियो संदेश जारी किया डीसी ने वीडियो संदेश जारी कर श्रमिकों से अपील कि कि किसी शरारती तत्वों के बहकावे में न आए और सभी श्रमिक नियमित रूप से अपनी अपनी कंपनियों में काम करें। क्योंकि सरकार की तरफ से सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया जा चुका है। कर्मचारियों की मांग जब पूरी हो चुकी है तो वे काम पर लौट जाए। आईएमटी मानेसर में बवाल के फोटो…