मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें को मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, आग शाम 6:10 बजे लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस के सीलिंग लेवल तक सीमित रही। इलेक्ट्रिक ट्रे, वायरिंग, केबल, इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक पैनल जल गए। आग से जुड़ी 4 तस्वीरें… गेट बंद किए, कुछ फ्लाइट रोकी गईं सुरक्षा के कारण एयरपोर्ट के सभी गेट बंद किए गए, जिससे यात्रियों की लाइन लग गई। टर्मिनल-1 की कुछ फ्लाइट एहतियात के तौर पर रोकी गईं, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ। अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। एयरपोर्ट पर आग से जुड़ीं पिछली घटनाएं… 28 ऑक्टूबर 2025: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लगी, एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में आग लग गई थी। यह बस एअर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस देती है। आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पूरी खबर पढ़ें… 11 सितंबर 2025- काठमांडू जा रही फ्लाइट की टेल में आग दिल्ली से काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG041 की टेल (पिछले हिस्से) में आग लग गई थी। इसके बारे में एक दूसरे विमान के पायलट से पता चला। यह घटना तब हुई जब विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए खड़ा था। काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। टेल पाइप इंजन का पिछला हिस्सा होता है। यहां से गर्म हवा और धुआं बाहर निकलता है। पूरी खबर पढ़ें… ——– ये खबर भी पढ़ें… मुंबई से उड़ी एअर इंडिया फ्लाइट 20 मिनट में लौटी: इंजन बंद होने पर पायलट ने ‘पैन पैन’ कॉल दी, टेकऑफ के दौरान चिंगारी भी देखी गई मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2812 गुरुवार को उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौट आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेकऑफ के दौरान तेज आवाज सुनाई दी और चिंगारी भी दिखीं। पूरी खबर पढ़ें…
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लगी:रनवे एरिया से धुआं उठा, गेट बंद किए; कुछ उड़ानें रोकी गईं
