Akshaya Tritiya Par Kya Khareede: क्या आप भी अक्षय तृतीया पर सिर्फ इसलिए परेशान हैं क्योंकि आपका बजट सोना खरीदने का नहीं है? शास्त्रों में इस दिन को अबूझ मुहूर्त माना गया है, जिसका मतलब है कि आज के दिन की गई हर छोटी शुरुआत और हर साधारण खरीदारी भी सोने के समान ही फल देती है. समृद्धि का असली मतलब महंगी चीजें जमा करना नहीं, बल्कि शुद्ध मन से की गई नई शुरुआत और सेवा भाव है. यदि आप भी इस दिन कीमती गहने नहीं खरीद सकते, तो भी अपनी जरूरत का कोई छोटा सामान लाकर या किसी गरीब की मदद करके आप इस दिन को अपने और अपने परिवार के लिए बेहद शुभ बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
सोना नहीं खरीदा तो क्या हुआ? अक्षय तृतीया पर ये छोटे काम भी दिला सकते हैं बड़ा लाभ, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
