गुरुग्राम शहर के रामपुरा इलाके में दो सहकर्मियों के बीच झगड़े में एक की जान चली गई। आरोप है कि एक युवक ने गुस्से में आकर अपने ही साथी के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से हवा भर दी। अत्यधिक प्रेशर के कारण पीड़ित की आंतें फट गईं, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक हरविंद्र मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला था और गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस के मुताबिक हरविंद्र और आरोपी नरेश दोनों एक साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। एयर कंप्रेसर से हवा भरी आरोपी नरेश ने वहां रखे एयर कंप्रेसर का नोजल हरविंदर के प्राइवेट पार्ट पर लगाकर हवा चालू कर दी। हवा का दबाव इतना तेज था कि कुछ ही सेकंड में हरविंद्र के पेट में अत्यधिक हवा भर गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरविंद्र को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक प्रेशर के कारण पीड़ित की आंत फट गई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं और मुख्य आरोपी नरेश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गुरुग्राम में युवक ने झगड़े में की सहकर्मी की हत्या:प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से भरी हवा, आंत फटने से मौत
