कैथल के CTM गुरविंद्र सिंह सस्पेंड:मुख्य सचिव ने मेल पर भेजे आदेश, कारण नहीं स्पष्ट; मंडी प्रबंधन में गड़बड़ी पर चर्चा

Spread the love

कैथल जिले के सीटीएम गुरविंद्र सिंह को मुख्य सचिव कार्यालय के आदेशों के बाद सस्पेंड कर दिया। इस संबंध में उनकी सस्पेंशन के आदेश उनकी आधिकारिक मेल पर भेजे गए हैं। इन आदेशों में ये नहीं बताया गया कि उनको सस्पेंड करने का कारण क्या है, लेकिन बताया जा रहा है कि मंडी प्रबंधन के दौरान कार्यों में अनियमितता के चलते यह कार्रवाई की गई है। मेल पर प्राप्त हुई सूचना इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से उनको सूचित भी किया गया है। जब इस मामले को लेकर सीटीएम गुरविंद्र सिंह से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि सस्पेंशन से संबंधित सूचना उन्हें मेल के माध्यम से प्राप्त हुई है, उस समय वे कार्यालय से चले गए थे। कारणों का स्वयं पता कर रहे अगन दिन स्टाफ के कर्मचारियों ने उनको सूचना दी, कि मेल पर उनके सस्पेंड होने के आदेश आए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक उनको स्वयं ये पता नहीं है कि उन्हें किस कारण सस्पेंड किया गया है। वे स्वयं इसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में केवल सस्पेंशन के आदेश ही उन्हें प्राप्त हुए हैं। अब इन आदेशों का पालन करते हुए जो भी आगामी कार्यवाही होगी, उनकी ओर से की जाएगी। कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।