कैथल में शहर थाना के तहत आने वाली एक कॉलोनी में करीब 25 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का आरोप है। इस संबंध में पीड़ित युवती ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घर पर आना जाना हुआ युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर ही रहती है। उनके पड़ोस में दिनेश नामक युवक रहता है। कई साल पहले उसकी दिनेश के साथ जान पहचान हो गई और उनका एक दूसरे के घर आना जाना हो गया। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे के साथ मोबाइल नंबर इत्यादि शेयर कर लिया। शादी का झांसा देकर ले गया होटल नवंबर 2025 में आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसे शहर के एक होटल में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और कहा कि वह जल्द ही उसके साथ शादी कर लेगा, लेकिन बाद में किसी और युवती के साथ शादी कर ली। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी ने उसे शादी के झांसे में लेकर उसके साथ रेप किया। उसने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कैथल में युवती को होटल ले जाकर रेप:पड़ोसी ने शादी का दिया था झांसा, दूसरी लड़की से की मैरिज
