शिवहर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में नेशनल स्पेस डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवोदय विद्यालय समिति के दिशा-निर्देश और शिक्षा मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वरिष्ठ छात्रों ने चंद्रयान-3 का मॉडल तैयार किया। जूनियर छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। साथ ही साइंटिफिक मॉडल प्रदर्शनी में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के साइंस डिपार्टमेंट के प्रमुख और पीजीटी बायोलॉजी अखिलेश कुमार ने छात्रों को स्पेस और टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शिवहर में नेशनल स्पेस डे पर विशेष कार्यक्रम:नवोदय विद्यालय के छात्रों ने बनाया चंद्रयान-3 का मॉडल, साइंस प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा
