गैंगरेप के बाद लड़की का शव फंदे पर लटका मिला:बोल, सुन नहीं पाती थी पीड़ित, गाजियाबाद में पिता बोले-बेटी ने सुसाइड किया

गैंगरेप के बाद लड़की का शव फंदे पर लटका मिला:बोल, सुन नहीं पाती थी पीड़ित, गाजियाबाद में पिता बोले-बेटी ने सुसाइड किया
Share Now

गाजियाबाद में गैंगरेप पीड़ित दिव्यांग लड़की का शव फंदे पर लटका मिला। पिता ने बताया कि वह अलग कमरे में सोई थी। सुबह जाकर देखा तो शव फंदे पर लटका हुआ था। उसने सुसाइड कर लिया। 23 साल की पीड़ित मूक-बधिर यानी बोल और सुन नहीं पाती थी। मानसिक तौर पर भी दिव्यांग थी। बुधवार शाम वह घर से बाहर निकली थी। इस दौरान रास्ता भटक गई थी। घर आने के लिए उसने राहगीरों से मदद मांगी। लड़की को अकेला भटकता देख एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। तीनों युवक लड़की को निठौरा गांव के पास जंगल ले गए। वहां गैंगरेप किया। इसके बाद लोनी इलाके में लाकर छोड़ दिया। लड़की घर आई तो उसकी हालत देखकर पिता समझ गए कि कुछ गलत हुआ है। उससे पूछा तो उसने जैसे-तैसे अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने लोनी थाने में पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि उसकी बेटी के साथ जंगल में तीन लोगों ने गैंगरेप किया। पहले भी घर से चली गई युवती
लड़की के पिता ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। वह मूक-बधिर है। बेटी कई बार घर से चली जाती थी, लेकिन दो-तीन घंटे बाद आ जाती थी। कई बार तो बार ढूंढना पड़ता था, तब वह इशारों में अपनी बात बताती थी। लेकिन कल शाम को घर से लापता हो गई। तीन घंटे बाद लौटी तो उसकी हालत खराब थी। इशारे में बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने गलत काम किया है। इसके बाद पिता ने लोनी थाने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि तीन युवक उसकी बेटी को पकड़कर जंगल में ले गए। वहां उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आज सुबह गैंगरेप पीड़ित लड़की का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर लोनी पुलिस और उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस को परिवार पर शक पुलिस पहुंची तो पीड़ित लड़की का शव फंदे पर लटका था। उसके दोनों पैर बेड पर टिके हुए थे। पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का कहना था कि बेटी रात में कमरे में सोई थी। सुबह उठे तो शव फंदे से लटका हुआ था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि परिवार के किसी सदस्य ने ही लड़की की हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया होगा। एडिशनल पुलिस कमिश्नर बोले- पोस्टमॉर्टम के बाद होगा खुलासा
पूरे मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है, रेप की घटना के जो आरोप लगाए थे उनके फेक्ट जुटाए जा रहे हैं, किन परिस्थितियों में पीड़िता ने आत्महत्या की है, इसे फोरेंसिक टीम द्वारा भी देखा जा रहा है। लड़की का शव फंदे पर लटका मिला है, पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। ACP लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया- पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस और मुखबिर के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। —————— ये खबर भी पढ़ें… फौजी बोला- जख्म भर जाएंगे, लेकिन सम्मान कैसे लौटेगा:जैसे मुझे पीटा, वैसे ही उनको मारा जाए; मेरठ में टोल प्लाजाकर्मियों ने पीटा था
’17 अगस्त की रात को भूल नहीं पा रहा हूं। आंखें बंद करते ही वो लोग मुझे दिखते हैं। वो सीन याद आते ही परेशान हो जाता हूं। भूनी टोल प्लाजा पर मेरे साथ जो सलूक हुआ, वैसा ही व्यवहार उन लोगों के साथ भी होना चाहिए। जख्म भर जाएंगे, लेकिन मेरा सम्मान कैसे लौटेगा? पढ़ें पूरी खबर…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *