विद्यापतिनगर प्रखंड की मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव का आज हृदयाघात से निधन हो गया। वे 2006 से 2011 तक पंचायत के मुखिया रहे थे। उपेंद्र यादव प्रखर वक्ता के रूप में जाने जाते थे। वे राजनैतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। वर्तमान मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, सरपंच चतुर्भुज प्रसाद सिंह, उमेश शर्मा और पूर्व मुखिया श्रीराम राय सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।
मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन:हार्ट अटैक से उपेंद्र यादव का देहांत, कल होगा अंतिम संस्कार
