कारगिल विजय दिवस पर शहीद कुलविन्द्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

शहीद कुलविन्द्र सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध में दुश्मन से मुकाबला करते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उस समय उनकी पत्नी नीलो देवी आठ माह की गर्भवती थीं। कारगिल युद्ध में देश के अनेक नौजवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर अदम्य साहस का परिचय दिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि कारगिल का युद्ध देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में लड़ा गया और भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान से देश को विजय प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि हम शहीदों को सदा नमन करते हैं और उनके परिजनों को शत-शत प्रणाम करते हैं, जिनके त्याग से आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।