द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर में यह जानकारी दी गई है। इस सम्मेलन में “बलूचिस्तान में बलूच राजनीतिक दलों और समकालीन मुद्दों पर राज्य की कार्रवाई” पर चर्चा होनी थी। डॉ शाली और उनके साथियों को ग्वादर के सुरबंदर में हिरासत में लिया गया। हालांकि अभी तक न तो स्थानीय प्रशासन और न ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इन लोगों की हिरासत की पुष्टि की है।
डॉ. शाली बलूच प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें बलूच महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा तक पहुंच और जबरन गुमशुदगी के मुद्दों पर मुखर वकालत के लिए जाना जाता है। वो बलूचिस्तान में राजनीतिक और नागरिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने में भी अग्रणी हैं। बलूच महिला मंच बलूचिस्तान के दूरदराज के इलाकों में सक्रिय है। उनकी गिरफ्तारी ने मानवाधिकार पर्यवेक्षकों और राजनीतिक हलकों में चिंता पैदा कर दी है।
———–
