गयाजी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीजेपी नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशेष जन-जागरण चलाया गया। घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा भेंट किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है। भारत का तिरंगा सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारी आजादी की कहानी, वीरों के बलिदान और देश की एकता का प्रतीक है। शान से जुड़ा है। केसरिया रंग साहस और त्याग, सफेद रंग शांति और सत्य, जबकि हरा रंग समृद्धि और प्रगति का संदेश देता है। अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है। हर घर तिरंगा अभियान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यालय और चौक-चौराहों पर तिरंगा फहराएं। ताकि देश-दुनिया को संदेश जाए कि भारत एकजुट, आत्मनिर्भर और अपनी परंपराओं के साथ आधुनिक है। तिरंगा सिर्फ राष्ट्रीय प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व और स्वतंत्रता का प्रमाण है। नई पीढ़ी को अपने इतिहास को जानना चाहिए। उन बलिदानियों को याद समर्पण भाव रखना चाहिए, जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा, ताकि हम स्वतंत्र भारत में सांस ले सकें।
गयाजी में चला घर-घर तिरंगा अभियान:बीजेपी नेता बोले- नई पीढ़ी को अपने इतिहास को जानना चाहिए; अभियान को सफल बनाने की अपील
