शेखपुरा के एक गांव से 15 दिन पहले लापता हुई 2 किशोरियों को करंडे थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बरामद कर लिया है। दोनों किशोरियां आपस में सहेली हैं। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को शेखपुरा लाया। करंडे थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि किशोरियों के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों चेवाडा बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। किशोरियां नहीं मिलने पर थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। माता-पिता की डांट से नाराज होकर भागी थी पुलिस ने जांच में मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर किशोरियों के अलीगढ़ में होने का पता लगाया। थाने में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर के नेतृत्व में टीम अलीगढ़ भेजी गई। सोरोन थाना पुलिस के सहयोग से दोनों को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार माता-पिता की डांट से नाराज होकर दोनों सहेलियां घर से भाग गई थीं। अब दोनों का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जा रहा है।
शेखपुरा की 2 लापता किशोरियां अलीगढ़ से मिलीं:घर में डांट से नाराज होकर भागी थीं, मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने ढूंढा
