शुक्रवार सुबह 04:16 से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाइन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
देश के हर कोने और विदेश से भी भक्त भोलेनाथ को जलार्पण कर रहे हैं। कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलार्पण करते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार सावन मेला में अब तक कुल 25 लाख 96 हजार 894 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जर्लापण किया है।
