हिंसा के बाद पहली बार संभल पहुंचे योगी:बोले- कांग्रेस ने सामूहिक हत्याएं कराई, सपा ने उनके पापों पर पर्दा डाला

हिंसा के बाद पहली बार संभल पहुंचे योगी:बोले- कांग्रेस ने सामूहिक हत्याएं कराई, सपा ने उनके पापों पर पर्दा डाला

हिंसा के बाद सीएम योगी गुरुवार को पहली बार संभल पहुंचे। उन्होंने कहा- संभल एक सच्चाई है, जिन लोगों ने संभल के साथ पाप किया था, उन्हें सजा मिलेगी। जो लोग संभल को दंगा ग्रस्त बनाते थे, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमारे ग्रंथ कहते हैं- कल्कि के रूप में यहां भगवान विष्णु का 10वां अवतार होगा। उन्होंने कहा- कांग्रेस सामूहिक हत्या करवाती थी और समाजवादी पार्टी और उनके पाप पर पर्दा डालने का काम करती थी। हत्यारों को बचाने का काम करती थी। यही तो हुआ था संभल में। आजादी के बाद में जो कत्लेआम हुआ, उसकी सच्चाई सामने आ जाती तो उनको वोट बैंक खिसकने का डर था। ये बांटने वाले लोग गरीबों पर डकैती डालने का काम करते थे। हम लोग वोट बैंक के लिए नहीं आये हैं। हम तो विरासत का संरक्षण करने के लिए आये हैं। सीएम ने यहां 546 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। इनमें 108 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और 113 का लोकार्पण किया। संभल पहुंचने पर योगी के हेलिकॉप्टर ने शाही जामा मस्जिद के ऊपर तीन राउंड लगाए। 24 नवंबर, 2024 को इसी मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें गोली लगने से 4 लोगों की मौत हो गई थी। योगी को भूपेंद्र चौधरी ने दक्षिणा के लिए रुपए दिए सीएम का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में लैंड हुआ। योगी ने आंनदपुर में शिलान्यास पूजन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हुए। हवन के दौरान पंडित ने योगी को संकल्प के लिए पूजन सामग्री दी। उस पर दक्षिणा रहने को कहा। सीएम ने दक्षिणा के लिए अपनी जेब देखी, लेकिन तब तक भूपेंद्र चौधरी ने एक नोट निकालकर उनको दिया।
मंत्री बोलीं- योगी जी संभल का नाम बदल दीजिए कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने संभल का नाम बदलने का मांग की। उन्होंने कहा- योगी जी संभल का नाम बदल दीजिए। कल्कि नगरी किया जाए यो जो आपको सही लगे वो रख दीजिए। योगी के संभल दौरे की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *