मध्यप्रदेश के दमोह जिले में 60 वर्षीय महिला हल्ली बाई की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। महिला के हाथ और मुंह क्लच वायर से बंधे मिले। घर में बेटे के अलावा कोई नहीं था, ऐसे में उस पर हत्या का शक गहराया है। पुलिस ने मलबा हटाकर महिला का शव निकाला। मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सहरी गांव में शनिवार रात करीब 12 बजे का है। यहां एक कच्चे मकान में आग लग गई थी। आग लगने की सूचना महिला के बेटे संतोष ने ही ग्रामीणों को दी। महिला का शव मलबे में दबा हुआ था इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। रात में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरा छप्पर जलकर गिर चुका था। महिला का शव मलबे में दबा हुआ था। रविवार सुबह मलबा हटाकर शव बाहर निकाला गया। बेटे ने मां को बचाने की कोशिश नहीं की घटना को लेकर ग्रामीणों ने कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घर के अंदर सिर्फ मां और बेटा ही मौजूद थे। आग लगने की जानकारी भी बेटे ने ही दी। बेटा सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन मां को बचाने की कोशिश नहीं की। ग्रामीण बोला- महिला का बेटा नशे का आदी ग्रामीण नंदकिशोर के अनुसार, संतोष कोई काम नहीं करता और नशे का आदी है। परिवार के पास करीब ढाई एकड़ खेती है, जिससे उनका गुजारा चलता है। महिला के पति की करीब 30 साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस कर रही बेटे से पूछताछ तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। बेटे से पूछताछ की जा रही है और उस पर संदेह है, हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि महिला की मौत आग में जलने से हुई या पहले हत्या की गई थी। यह खबर भी पढ़ें इंदौर में EV ब्लास्ट, एक साथ 7 चिताएं जलीं इंदौर में इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन समेत 8 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
जिंदा जली महिला, बेटे पर हत्या का शक:दमोह के घर में क्लच वायर से बंधे मिले महिला के हाथ-मुंह; मलबा हटाकर निकाला शव
