‘जो लोग शोषण के कारण बने थे। माफिया के प्रश्रय का कारण बने थे। अराजकता का कारण बने थे। ऐसी लोमड़ियों को मौका नहीं देना है। दंगे, अराजकता के दिन लद गए। जीरो टालरेंस की नीति जारी रहेगी। किसी भी गुंडे-माफिया को उत्तर प्रदेश में पनपने नहीं देंगे। अगर वे पनपेंगे तो जहां उनकी जगह होगी, वहां जरूर पहुंचाएंगे।’ यह बात सीएम सीएम योगी ने रविवार को गोरखपुर में सपा पर निशाना साधते हुए कही। वह 2 दिन गोरखपुर में रहेंगे, 7 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रविवार को CM युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में महिलाएं नहीं थीं। इस पर योगी ने आयोजकों का ध्यान दिलाया। कहा कि नारी शक्तिवंदन अधिनियम पारित हुआ है, लेकिन यहां कोई महिला या बालिका नहीं है। महिलाएं केवल महिलाओं के कार्यक्रम में आती हैं। पुरुषों के कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति होनी चाहिए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मल्टीलेवल पार्किंग/कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। पांडेय हाता में बनने वाले नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन किया। योगी ने कहा- यूपी में फिल्म सिटी होती, तो रवि किशन को मुंबई भटकना नहीं पड़ता। ये कलाकार थे। जब ये मुंबई गए होंगे, तो इनको भी यकीन नहीं होगा कि कलाकार बन पाएंगे। तब तो ये घर की मार से बचने के लिए मुंबई भाग गए थे। अब करना क्या है? काम-धाम कुछ और आता नहीं था, तो सोचा चलो फिल्मों में ही काम कर लें। वहां पर मेहनत से सफल भी हो गए। सोचो आज कितने युवा सफल हो पाते हैं? कितने रवि किशन सफल हो पाते हैं? उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनेगी, तो यहां के युवाओं को यहीं काम मिलेगा। 4 तस्वीरें देखिए… सीएम के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
योगी का तंज- हमें लोमड़ियों को मौका नहीं देना है:गोरखपुर में पूछा- मेरे कार्यक्रम में महिलाएं क्यों नहीं आईं
