पटना सिविल कोर्ट से पेशी के लिए आया कैदी फरार हो गया है। पुलिसकर्मी उसकी खोजबीन में लगे हैं। कैदी की पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। नवादा का रहने वाला है। फिलहाल फुलवारी शरीफ में रह रहा था। चोरी के मामले में पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। पटना सिविल कोर्ट में सोमवार को पेशी होनी थी। इसी सिलसिले में कोर्ट आया था। कोर्ट पहुंचने के बाद कैदी वैन के पास अपना चप्पल छोड़कर हथकड़ी सरकाते हुए फरार हो गया। खबर अपडेट हो रही है…
पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आया कैदी फरार:कैदी वैन के पास हथकड़ी सरका कर भागा, नवादा का रहने वाला है आरोपी
