झारखंड के कई जिलों में फिलहाल बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 4, 5, 6 और 7 अगस्त को अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट के अनुसार, 7 अगस्त तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश, गर्जन और तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, वज्रपात की संभावना है। इधर, एक जून से 3 अगस्त तक झारखंड में पाकुड़ एक मात्र ऐसा जिला रहा है, जहां सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां 520.9 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 16% कम है। तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं इधर, राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 4 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं गरज और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। कैसा रहा पिछले 24 घंटे का मौसम राज्य में मानसून सामान्य रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश 78.4 एमएम हजारीबाग में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई। रांची में 992 एमएम बारिश हो चुकी वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अब तक (एक जून से 3 अगस्त तक) 788.4 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि इस अवधि में झारखंड में सामान्य बारिश 538.7 एमएम ही होती है। राज्य में अब तक सामान्य से 46% अधिक बारिश हो चुकी है। रांची में एक जून से 3 अगस्त तक 992 एमएम बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 78% अधिक है। झारखंड में सिर्फ एक जिला ऐसा हैं, जहां अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। इसमें पाकुड़ जिला शामिल है।
7 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट:आज कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना; प्रदेश में 43% और रांची में 78% ज्यादा बारिश
