रोहतक जिले के पीजीआईएमएस में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सप्राइज विजिट पर पहुंची। मंत्री को देखकर पीजीआई में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एमएस कुंदन मित्तल मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य मंत्री के साथ चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले ब्लड टैस्ट रूम का निरीक्षण किया, जहां मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। कमरे में जाकर देखा, तो एक ही कर्मचारी ब्लड सैंपल ले रहा था। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ब्लड सैंपल के लिए सुविधाओं में इजाफा किया जाए। क्या फायदा ऐसे पीजीआई का स्वास्थ्य मंत्री रजिस्ट्रेशन काउंटर पर गई, जहां मरीजों की पर्ची काटने से यह कहकर इनकार कर दिया कि 2 बज चुके हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि क्या फायदा ऐसे पीजीआई का, जहां 2 बजते ही रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता। मरीज बड़ी आस लेकर पीजीआई आते हैं, उनका इलाज होना चाहिए।
रोहतक में स्वास्थ्य मंत्री ने PGI का दौरा किया:2 बजे स्टाफ का मरीजों की पर्ची-काटने से इनकार; राव बोलीं- ऐसे अस्पताल का क्या फायदा
