प्रयागराज में 10 हजार घरों में पानी घुसा:शाहजहांपुर में मगरमच्छ कुत्ते को खा गया, सोनभद्र में युवक-युवती बहे; 51 जिलों में अलर्ट

यूपी में बारिश से गंगा, यमुना और बेतवा जैसी नदियां उफान पर हैं। काशी में फिर से सभी 84 घाट गंगा में डूब गए हैं। मणिकर्णिका घाट की छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है। गंगा के साथ वरुणा में भी बाढ़ आ गई है। यहां फिर से मोहल्लों में नाव चलने लगी हैं। अब तक 97 परिवारों ने घर छोड़ा है। प्रयागराज में भी गंगा-यमुना उफान पर है। 10 हजार घरों में 2 से 3 फीट पानी भरा है। श्मशान घाट डूब गए हैं। सड़कों पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। प्रतियोगी छात्रों ने पलायन शुरू कर दिया है। बलिया में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। चक्की नौरंगा में एक मकान 40 सेकेंड में गंगा में समा गया। कानपुर के घाटमपुर में यमुना नदी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही। 2000 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सड़कों पर नाव चल रही है। लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर तिरपाल डालकर रह रहे। सोनभद्र में पिकनिक मनाने आए युवक और युवती नदी में बह गए। युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि युवती की तलाश जारी है। शाहजहांपुर के तालाब से निकलकर मगरमच्छ गांव में पहुंच गया। यहां पर कुत्ते पर अटैक कर दिया। उसे निगल गया। यह देखकर ग्रामीण जुट गए। रस्सी के सहारे मगरमच्छ को बांध दिया। फिर वन विभाग को बुलाकर मगरमच्छ को सौंप दिया। मौसम विभाग ने आज 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 24 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 3 तस्वीरें देखिए-
25 जिलों में 7.7 मिमी बारिश शुक्रवार यानी 1 अगस्त की बात करें तो 25 जिलों में औसतन 7.7 मिमी बारिश हुई। 1 जून से अब तक प्रदेश में 345.7 मिमी बारिश हुई है, जो कि नॉर्मल 365.9 मिमी से 6 प्रतिशत कम है। यूपी में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *