गुरुग्राम में उद्योग विहार की फैक्ट्री में भीषण आग:शीशा तोड़कर बिल्डिंग में घुसी रेस्क्यू टीम; दो महिलाओं समेत 5 को बाहर निकाला

Spread the love

गुरुग्राम शहर के उद्योग विहार में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना कापसहेड़ा बॉर्डर के पास हुई है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं। बताया जा रहा है कि यह आग फेस एक की एक फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी है और अंदर कई कर्मचारी फंसे हुए हैं। उद्योग विहार फेस एक की फैक्ट्री में यह आग लगी है, जो दिल्ली कापसहेड़ा बॉर्डर से सटी हुई है। उद्योग विहार फायर स्टेशन से टीमें पहुंची हुई हैं। रूबटेक मैक प्लॉट नंबर 896 में आग लगी है। आग बेसमेंट से शुरू हुई, यहां पर कर्मचारी काम कर रहे थे। काफी कर्मचारी तेजी से बाहर निकल गए, लेकिन अंदर दो महिला और तीन पुरुष कर्मचारी फस गए। बेहोशी की हालत में मिले सभी कर्मचारी कुछ ही दूरी पर उद्योग विहार सेक्टर 20 का फायर स्टेशन है, जहां से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम में ने बिल्डिंग का एक शीशा तोड़कर सीधी लगे और अंदर घुसे, वहां से तीन पुरुष और दो महिला कर्मचारियों को बाहर निकाला, जो कि बेहोशी की हालत में थे, उन्हें पार्क अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…