Chaitra Purnima 2026: गुरु बढ़ाएंगे धन-वैभव तो मंगल मचाएंगे उथल-पुथल, अशुभ फलों से बचने के लिए करें ये काम

Spread the love

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा 2026 पर हरिद्वार में गंगा स्नान का विशेष महत्व है. संवत 2083 ‘रौद्र’ के राजा गुरु और मंत्री मंगल हैं, जो आर्थिक प्रगति के साथ राजनीतिक उथल-पुथल के संकेत दे रहे हैं. इस संवत्सर की पहली पूर्णिमा पर हर की पौड़ी के ब्रह्म कुंड में स्नान करने से मंगल के नकारात्मक प्रभाव, मानसिक और शारीरिक कष्ट दूर होते हैं. 2 अप्रैल को उदया तिथि में गंगा स्नान और हनुमान जयंती का शुभ संयोग पूरे वर्ष खुशहाली और सफलता प्रदान करेगा.